जन आक्रोश रैली राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार , रामलीला मैदान पंहुची राहुल गांधी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

खबरें अभी तक। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मोदी सरकार के 4साल के कामकाज के खिलाफ जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहें हैं। रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही हैं, यहां राहुल गांधी का भाषण दोपहर 12 बजे होगा। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की यह दिल्ली में पहली रैली है।

राहुल गांधी का दावा है कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में युवाओं को रोज़गार नहीं मिला। महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिली, किसानों को सही दाम नहीं मिला और दलितों और अल्पसंख्यकों को अधिकार नहीं मिला है।

राहुल ने आवाहन किया है कि इस निराशा से फैले भारी आक्रोश को प्रकट करने के लिए आज  रामलीला मैदान में “जन-आक्रोश रैली” में शामिल हों। इस रैली में देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शरीक होंगे। रैली में सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं भी शामिल हुए।

कांग्रेस का दावा है कि रैली मं डेढ़ लाख से लेकर 2 लाख लोग शामिल होंगे। इस रैली में भाग लेने के लिए मुंबई से ‘राहुल गांधी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन’ लेकर कांग्रेस पार्टी आ रही है जिसमें 1500 लोग सवार होंगे।