फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद अब वॉट्सऐप से भी होगा डेटा डाउनलोड

खबरें अभी तक। दुनिया में सबसे ज्यादा यूज़ किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में एक नया ऑप्शन जुड़ गया है। कुछ इसी तरह का ऑप्शन पहले से फेसबुक में है, कुछ ही दिन पहले इंस्टाग्राम में आया है और कंपनी के वादे के मुताबिक अब ये वॉट्सऐप के लिए भी आ गया है।

वॉट्सऐप ने यह ऑप्शन ऐसे ही नहीं दिया है, बल्कि यूरोपियन डेटा प्राइवेसी रूल की वजह से दिया है जो 25 मई से वहां लागू हो रहा है। इसके अलावा कैंब्रिज अनालिटिका डेटा चोरी स्कैंडल की वजह से कंपनी पहले से ही सवालों के घेरे में बनी हुई है।

दरअसल व्हाट्सऐप में अब आप अपना डेटा डाउनलोड कर सकेंगे। वॉट्सऐप से आप वो सभी डेटा डाउनलोड कर सकते हैं जो वो कलेक्ट करता है।

वॉट्सऐप से अपना डेटा रिक्वेस्ट करने पर यूजर्स को उनके अकाउंट से जुड़ी जानकारियां सहति फोटोज, प्रोफाइल फोटोज, कॉन्टैक्ट्स, ग्रुप नेम जैसी जानकारियां मिलेंगी। दिलचस्प बात ये है कि यूरोपियन डेटा प्राइवेसी रूल की वजह से आने वाला यह फीचर सिर्फ यूरोपियन देशों में ही नहीं बल्कि दुनिय भर में लागू हो रहा है।

किस तरह का डेटा देख पाएंगे? क्या चैट्स भी होंगे?

डेटा डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन चैट हिस्ट्री के लिए आपको चैट बैकअप एनेबल करना होगा। यह ऑप्शन पहले से ही उपलब्ध है। यानी फेसबुक जैसा नहीं है और इसमें फर्क है।

वॉट्सऐप डेटा के लिए कैसे करें रिक्वेस्ट

पहले आपको वॉट्सऐप अपडेट करना है। अब सेटिंग्स में जा कर अकाउंट पर टैप करें। यहां आपको रिक्वेस्ट अकाउंट इनफो दिखेगा। क्लिक करते ही आपको रिक्वेस्ट सेंट दिखेगा।

डेटा रिक्वेस्ट के बाद आप वॉट्सऐप में इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको किसी दूसरे ऐप का सहारा लेना होगा और सबसे पहले रिपोर्ट को एक्सपोर्ट करना होगा। आप चाहें तो इसे ईमेल कर सकते हैं यह ZIP फाइल होती है और आपकी जानकारियां HTML फाइल्स में होती हैं।