चीन का अनुमान भारत के आगामी चुनावों में फिर प्रधानमंत्री बनेंगे PM मोदी

खबरें अभी तक। चीन के उप विदेश मंत्री कोंग शुआनयू ने अनुमान है कि 2019 में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। यही कारण है कि भारतीय मामलों में अब चीन आखिर क्यों मोदी के इतना करीब आ रहा है।  ‘शी और मोदी दोनों के पास सामरिक दृष्ट‍ि और ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। दोनों को अपनी जनता का व्यापक समर्थन हासिल है और वे इस रिश्ते को काफी महत्व दे रहे हैं’।

इस बार वुहान का आमंत्रण

वुहान चीन का एक प्रसिद्ध शहर है जहां यागत्से नदी बहती है और यहां तीन बांध भी हैं। इसका चयन काफी सोच-समझ कर किया गया है। कोंग ने बताया, ‘मोदी उत्तर में बीजिंग जा चुके हैं, दक्षिण में शंघाई, पश्चिम में शियान और पूर्व में शियामेन भी जा चुके हैं। लेकिन वह कभी भी चीन के मध्य में नहीं गए हैं। इसलिए इस बार उन्हें मध्य में स्थ‍ित वुहान शहर में आमंत्रित किया गया है।