महिला पत्रकार के गाल को सहलाना तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल को पड़ा भारी

खबरें अभी तक। तमिलनाडू के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित एक बार फिर बड़े विवाद के जाल में फंस गए है. एक प्रेस वार्ता के दौरान राज्यपाल ने महिला कॉलेज में कथित सेक्स स्कैंडल पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था इसी दौरान एक महिला पत्रकार के सवालों का जवाब देते समय उन्होंने उनके गाल छू लिए। इस मामले को लेकर राज्‍यपाल की चौतरफा आलोचना होने लगी।

द्रमुक ने कहा- अशोभनीय हरकत

द्रमुक ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति की यह हरकत अशोभनीय है। द्रमुक के राज्यसभा सदस्य कनीमोई ने ट्वीट में कहा है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने महिला पत्रकार के निजी क्षेत्र का उल्लंघन किया। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी अपनी ट्विटर हैंडल पर राज्यपाल की आलोचना की है।

यौन दुर्व्‍यवहार का एक और मामला-

राज्यपाल पुरोहित यौन दु‌र्व्यवहार के एक अन्य मामले में भी घिरे हैं। संवाददाता सम्मेलन में उन्हें इसी मुद्दे पर घेरा गया था। सवाल पूछे जाने पर उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उनसे पूछा गया था कि क्या उनके खिलाफ गृह मंत्रालय जांच कर रहा है?