बिजली कर्मचारीयों को सस्पेंड किए जाने पर हड़ताल शुरू

खबरें अभी तक। बहादुरगढ़ में साथी बिजली कर्मचारी को सस्पेंड किए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया। बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  कर्मचारियों का साफ कहना है कि अगर उनके सस्पेंड किए कर्मचारी को तत्काल  रूप से बहाल नहीं किया गया तो उनकी सांकेतिक हड़ताल जारी रहेगी।

कर्मचारियों का कहना है कि अगर सोमवार अधिकारियों ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वही सस्पेंड हुए कर्मचारी संजीव ने बताया कि अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट चेक करने के लिए निगम के अधिकारियों ने एक मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है।