डलहौजी के बनीखेत मार्ग को डबल लेन करने का निर्णय

खबरें अभी तक। हिमाचल सरकार ने डलहौजी के बनीखेत से गोली तक मार्ग को डबल लेन को करने का निर्णय किया है। इसके लिए  57 करोड़ 98 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। डबल लेंन सड़क टाइरिंग बेरिंग क्रेश बेरियर पैरापिट तक लगाये जाएंगे जिसके चलते इस मार्ग पर पड़े गढ़्ढों से लोगों को निजात भी मिलेगी।

सात किलोमीटर के इस डबल लेंन मार्ग से हजारों लोगों को लाभ होगा। इसका फायदा  पर्यटन नगरी डलहौजी में हर साल आने वाले लाखों पर्यटकों को मिलेगा। सरकार के इस फैसले से  स्थानीय लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।