नौकरी में भ्रष्टाचार करने वालों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कसा शिकंजा

खबरें अभी तक। हरियाणा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को कर्मचारी चयन आयोग पर छापेमारी कर नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जींद में भी एक कर्मचारी को इसी प्रकार से नौकरियों में चयन करवाने के नाम पर पैसे ऐंठने के लिए गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सरकारी नौकरियों में चयन करवाने के नाम पर पैसे लेने की विभिन्न शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर मुख्यमंत्री ने उड़नदस्ते को जांच के लिए आदेश दिए थे। ये लोग भर्ती में अपनी दक्षता से मैरिट पर आने वाले भोले भाले उम्मीदवारों से उनका सरकारी नौकरी में चयन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी से ऐंठने का काम करते थी।

भर्ती धांधले में शामिल कर्मचारियों और दलालों की पहचान कर तकनीकी सर्विलांस के आधार पर ट्रैप किया गया है। सभी आरोपियों को काबू करके उनसे गहनता से पुछताछ की जा रही है।