एंबुलेंस ना मिलने पर बच्चे को दिया सड़क पर जन्म

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ताज़ा मामला सामने आया है. जहां एक महिला को एंबुलेंस ना मिलने पर उसे अपने बच्चे को सड़क पर ही जन्म देना पड़ा. जो सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।

सुत्रों के मुताबिक एक महिला को अचानक रोड पर प्रसव पीड़ा होने लगी। आस-पास के लोगों ने  एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। काफी इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। तो स्थानीय महिलाओं ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ही महिला को चादर से ढंक कर प्रसव अपने कर्तव्य को निभाया।

काफी देर के बाद एंबुलेंस आने पर लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। वहीं महिला के पति का आरोप है कि उसने एक घंटा पहले एंबुलेंस को फोन किया था।