नशे में कार चालक ने महिला को मारी टक्कर, दो दिन बाद पता चला उसकी ही पत्नी थी

खबरें अभी तक। चाइना में हिट एंड रन का एक अजीबोगरीब मामला करने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत कार चालक झांग ने आगे जा रही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल सवार महिला और उसके बच्चे को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह मौके पर रुकने के बजाय वहां से भाग निकला। इस दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार महिला व बच्चा घायल हो गए जिन्हे अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी और महिला की हालत गंभीर बनी है।

यह मामला चाइना के शैंडॉन्ग प्रांत के ट्राईबा शहर में 22 मार्च का है. इस घटना में टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर के परखच्चे उड़ गए। एमरजेंसी सेवा की मदद से घायल मां और बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला आईसीयू में भर्ती है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक झांग को गिरफ्तार कर लिया है। अगले दिन जब उसे उस महिला और बच्चे के बारे में बताया और दिखाया, तो झांग के होश उड़ गए। दरअसल, नशे में उसने अपने ही बीबी-बच्चे को टक्कर मार दी थी।

झांग से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अपने एक रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ डिनर करने गया था। वहां से वो अपनी वैन में और उसकी पत्नी, बच्चे स्कूटर से घर जाने के लिए निकले थे। पार्टी में शराब पीने के कारण झांग बहुत नशे में था।

इस दौरान उसने स्कूटर को टक्कर मार दी। हड़बड़ी में झांग वहां से फौरन फरार हो गया। उसे डर था कि वह अगर रुका तो फंस जाएगा। अनजाने में वो अपनी ही बीवी-बच्चे को सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग गया था। अगले दिन जब उसे सच्चाई का पता चला, तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।