साढ़े तीन साल से ज्यादा का समय होने के बाद भी कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास नही

खबरें अभी तक।  हरियाणा में बीजेपी की सरकार को आए साढ़े तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन सरकार जनता और अपने ही कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास नही बना पाई है। ऐसे में सरकार और संगठन में बदलाव की चर्चाएं जोरो पर है। हालांकि सरकार में बदलाव की चर्चाएं कई बार उठी और हवा हवाई हो गई।  लेकिन एक बार फिर से बदलाव की चर्चा जोरों पर है।

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने संगठन और सरकार में बदलाव पर कहा कि फ़िलहाल इस तरह की खबरें मीडिया का कयास है। उन्होंने कहा कि बदलाव पर कोई चर्चा मुझसे या सीएम से हाई कमान के नेता ने नहीं की है। बराला ने कहा कि फेरबदल सीएम के विशेषाधिकार से जुड़ा है वे बेहतरी के लिए कोई बदलाव कभी भी कर सकते है।

इससे पहले भी हुए हैं। प्रदेश में हाई कमान के जैसे भी आदेश होते है उन पर काम होता लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नही है। बराला ने फेरबदल की चर्चाओं को सीधे तौर पर खारिज करने की बजाय गोलमाल जवाब दिया।