जल्द ही भाजपा सरकार के कई मंत्रालयों घोटालों का खुलासा होगा : अभय चौटाला

खबरें अभी तक। इनेलो नेता अभय चौटाला जल्द ही प्रदेश की भाजपा सरकार के कई मंत्रालयों के घोटालों का खुलासा करेंगे, उनका कहना है कि प्रदेश सरकार में ऐसा कोई मंत्रालय नही है जो भ्र्ष्टाचार में लिप्त ना हो, भ्र्ष्टाचार के मामले में भाजपा ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। चौटाला रविवार को रोहतक ब्लॉक ऑफिस में चल रहे सरपंच व ग्राम सचिवों के धरने को समर्थन देने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के सरपंचों से माफी मांग कर इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। क्योंकि उन्होंने प्रदेश के सरपंचों कक अपमान किया है।