भाजपा में बढ़ी चेयरमैन दावेदारों की संख्या

खबरें अभी तक। नगर निकाय चुनाव में भाजपा से पालिकाध्यक्ष के दावेदारों की संख्या नौ तक पहुंच गई। जिसमें सभी वर्गो से जुड़े महिला, पुरुष दोनों दावेदार शामिल हैं। इन्होंने मंडल अध्यक्ष के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं सभासद पद के लिए पार्टी से करीब 50 लोग दावेदारी पेश कर चुके हैं।

नगर निकाय चुनाव का समय निकट आ रहा है। ऐसे में अब तक भाजपा की तरफ से नौ दावेदारों ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए मंडल अध्यक्ष को पत्र सौंपा है। जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी, प्रधान ताहिर मलिक, सरदार सुखदेव सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुमन राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, इकबाल सिंह भुल्लर, सुरेश जैन, बीना साहु आदि के नाम शामिल हैं। सभी ने मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत के समक्ष दावेदारी पेश कर हाईकमान से टिकट की मांग रखी है। सभी नौ दावेदारों ने सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी सीट होने पर खुद को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखी है। वहीं भाजपा से सभासद पद के लिए भाजपा मीडिया प्रभारी दयानंद तिवारी, पंकज गहतोड़ी, अरविंद श्रीवास्तव आदि करीब 50 लोगों ने दावेदारी पेश की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत ने बताया कि सभी दावेदारों की सूची वह जिलाध्यक्ष के पास भेजेंगे। जहां से प्रदेश में जाने के बाद प्रत्याशी का चयन होगा। जिसके बाद उनकी भागीदारी अहम होगी।