कांग्रेस व राहुल समाज को टुकड़ों में बांटने की साजिश में : राज्यमंत्री गिरिराज सिंह

खबरें अभी तक।  केंद्रीय लघु व मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी बहुसंख्यक समाज को कमजोर कर देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश कर रहे हैं।

गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी साजिश के तहत सामाजिक समरसता को कमजोर करते हुए हिंदुओं को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं। राहुल गुजरात में जनेऊ पहन लेते हैं। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस बीफ की पार्टी कराती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल की मानसिकता है कि देश टुकड़े-टुकड़े में बंट जाए। कांग्रेस देश में हिंदुओं को कमजोर करना चाहती है और इसके लिए सोनिया और राहुल ही पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को प्रतापगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए इलाहाबाद के सर्किट हाउस में रुके, जहां वह पत्रकारों से रुबरु हुए।