भाजपा के बगैर जीत सकते थे 15 और सीटें: चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के बीच जारी विरोधाभास के बीच मुख्‍यमंत्री एन चंद्र बाबू नायडू ने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो 15 सीटें और जीतती।

टीडीपी के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को नायडू ने कहा, ‘हमने भाजपा के साथ गठबंधन राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्‍कि विकास के लिए किया था। हमने भाजपा के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो 15 अधिक सीटें जीत लेते। स्‍पेशल स्‍टेटस फ्रंट पर उन्‍होंने हमारे साथ धोखा किया। तेलंगाना से अलग होने के बाद हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया था।‘

टीडीपी प्रमुख ने इस मामले में केंद्र पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने कहा स्‍पेशल कैटेगरी स्‍टेटस खारिज कर दिया गया। लेकिन अब तक इसका फायदा उत्‍तर पूर्व राज्‍यों को दिया जा रहा है। तब ये हमें क्‍यों नहीं दे रहे हैं, ये हमारा अधिकार है। केंद्र झूठी अफवाहें फैला रहा है।

आंध्र को स्‍पेशल स्‍टेटस के मुद्दे पर टीडीपी ने एनडीए से गठबंधन तोड़ लिया। पार्टी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया था लेकिन लाया नहीं जा सका। टीडीपी की मांग को खारिज करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा, तो बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत तमाम राज्य ऐसी मांग कर सकते हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र में शामिल अपने मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा था।