सपा बसपा के बीच समझौते के पक्ष में थे,आज़म खान का दावा

खबरें अभी तक।  सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने दावा किया कि वह 20 साल से सपा बसपा के बीच समझौते के पक्ष में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश और प्रदेश में जुमलों के सहारे राज कर रही है। आज़म ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिन्दू- मुस्लिम को लड़वाने के साथ साथ सपा सरकार में जिन बच्चों को नौकरियां दिलाई गई थी, उनको नौकरी से निकालने का काम भी कर रही है।

जानकारी के अनुसार आज़म सहारनपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा बसपा गठबन्धन के बारे में खान ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से इस समझौते के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि दलित, मुसलमान, पिछड़े और शोषित जब साथ चलेंगे तब जुमलेबाजों की खैर नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस गठबन्धन से भाजपा की नींद उड़ गई है।