आप के विरोधियों ने किया जानलेवा हमला

खबरें अभी तक।  जिला आप संयोजक ने कहा कि हमारे विरोधी इतने घबराए हुए हैं कि वो हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर रहे हैं। हमारे साथी कार्यकर्ता और जिला सोशल मीडिया हेड पर ऐसिड फेंका गया। इससे साफ साबित होता है कि आज हिसार शहर में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। ना सीसीटीवी कैमरे लगें और ना ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

हम हमलावर और अपने विरोधियों को चेतावनी देते हैं कि आपके जुल्मों और हमलों से हम डरने वाले नहीं हैं। हम भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने निकले हैं और बिल्कुल भी अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं। हम अंतिम सांस तक जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ते रहेंगें।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिसार में बड़ी रैली करने के बाद अब बड़ा रोड शो करेंगें और हरियाणा की जनता का धन्यवाद करेंगें। यह रोड शो बहादुरगढ़ से शुरू होकर सिवानी तक होगा। यह रोड शो तीन जिलों से होकर गुजरेगा।

आप संयोजक अनूप सिंह चानौत ने कहा कि अमित शाह, हुड्डा और चौटाला की असफल रैली के बाद केजरीवाल जी की सफल रैली से आमजन में भारी उत्साह है और कार्यकर्ता 1 अप्रैल को हनुमान जयंती पर लडूओं की सवामणी बांटकर खुशी मनाएंगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता दिल्ली में हो रहे कार्यों को जान रही है और अरविंद केजरीवाल जी और पार्टी की नीयत और नीति पर भरोसा कर रही है।