जापान: पीएम शिंजो आबे के खिलाफ प्रदर्शन, जनता ने की इस्तीफे की मांग

सोमवार को जारी एक जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, जापानी मतदाताओं में से लगभग आधे लोगों का मानना है कि प्रधान मंत्री शिंजो आबे को जमीन घोटाले को स्वीकार कर लेना चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अपने एक समर्थक को कम दाम पर सरकारी जमीन बिक्री मामले में आबे विवादों में हैं और विपक्ष का आरोप है कि उनकी पत्नी आकी ने इसमें भूमिका निभाई होगी। स्कैंडल तब और विद्रूप हो गया जब वित्त मंत्रालय के नौकरशाहों ने स्वीकार किया कि बिक्री के आधिकारिक दस्तावेजों में छेड़छाड़ की गई है, आबे और उनकी पत्नी तथा अन्य राजनीतिक हस्तियों का जिक्र हटाया गया है। 2012 में सत्ता में आने के बाद अबे के लिए यह सबसे बड़ा राजनीतिक संकट है। प्रदर्शनकारी अबे से पद से प्रदर्शनकारी देने की मांग कर रहे हैं। आबे ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की वार्षिक बैठक में कहा था कि जो कुछ हुआ उसकी मैं गहन जांच कराऊंगा और पूरी तस्वीर पेश करूंगा। आबे ने मामले में अपनी या अपनी पत्नी की संलिप्तता से इंकार किया है लेकिन प्रदर्शनकारियों ने देश भर में रैली की है।

टीवी चैनल असाही द्वारा कवर किए गए जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 48 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अबे और उनकी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए, जबकि 39 प्रतिशत लोगों का कहना है कि यह जरूरी नहीं है। जब लोगों से पूछा गया कि इस घोटाले के बाद वह उनके पक्ष में क्यों है तो लोगों ने इसका जवाब दिया कि दूसरो की तुलना में अबे की सरकार बेहतर है।