रिश्वत लेते हुए सरकारी कर्मचारी रंगे हाथ काबू किए

खबरें अभी तक।  पंजाब सतर्कता विभाग ने पिछले महीने (फरवरी में) छापे मारकर 14 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया जिनमें राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के पांच-पांच तथा अन्य विभिन्न विभागों के चार कर्मचारी शामिल हैं।

पंजाब सतर्कता विभाग के मुख्य निदेशक सह एडीजीपी वीके उप्प्ल ने यहां बताया कि फरवरी के दौरान ब्यूरो ने भ्रष्टाचार संबंधी मामलों के 10 चालान विभिन्न विशेष अदालतों में पेश किए गए। इसी महीने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में गहराई के साथ जांच करने के लिए छह सतर्कता जांच भी दर्ज की गई। उप्पल ने बताया कि इसी माह दौरान सात मुकदमों में विभिन्न अदालतों की तरफ से 10 दोषियों को दोषी करार देते हुए सजा और जुर्माने सुनाए गए।