उइगर पत्नियों से मिलने को तरस रहे पाकिस्तानी पुरुष, चीन नहीं दे रहा बच्चों से बात करने की इजाजत

चीनी सरकार शिंजियांग प्रांत में रहने वाले उइगर समुदाय पर काफी समय से अत्याचार कर रही है। चीनी सरकार ने शिंजियांग में इस्लाम धर्म को मानने वाले उइगर समुदाय के लोगों पर धार्मिक तरीके से हिंसात्मक कार्रवाई कर रही है।

चीन-पाकिस्तान सीमा के काराकोरम राजमार्ग पर चीन के शिंजियांग प्रांत में रहने वाले पाकिस्तानी व्यापारियों के समूह अपनी उइगर पत्नियों को विदा करते हैं, जो चीन के उइधुर में ठंड तक रहती है। इसके बाद वसंत में वे फिर वापस अा जाती है। इस दौरान लोग फोन पर अपने परिवार के साथ संपर्क में रहते हैं। हालांकि पिछले साल से वे अपनी पत्नी तथा बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी पुरुषों और उनके परिवारों कि उइगर पत्नियां अचानक गायब हो जा रही है। इस क्षेत्र के उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को  इस्लामी आतंकवाद के डर से पाकिस्तान की सीमा को छोड़कर भागना पड़ रहा है।

एक पाकिस्तानी व्यापारी इकबाल ने दावा किया कि पिछले साल मार्च में चीनी अधिकारियों उसकी पत्नी और बच्चों को अपने साथ ले गए। इकबाल ने कहा कि उसे पाकिस्तान की सीमा से शिंजियांग में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। उसने कहा कि चीनी अधिकारियों ने जोर दिया कि उसकी पत्नी ट्रेनिंग में व्यस्त है और उसके बच्चे सुरक्षित है।