गूगल डूडल ने चिपको आंदोलन की 45वीं वर्षगांठ को इस तरह किया याद

1973 के दौरान पेड़ों और जंगलों की कटाई से रक्षा के लिए चलाये गये चिपको आंदोलन की आज 45वीं सालगिरह है। गूगल ने इस अवसर पर सोमवार को डूडल के जरिए इसे याद किया। गूगल के इस डूडल में महिलाओं के द्वारा पेड़ों की रक्षा करते हुए चिपको आंदोलन को दिखाया गया है। इसमें महिलाओं को कलरफुल डिजाइन के जरिए दिखाया गया है जो पेड़ों के इर्द-गिर्द खड़ी हैं और जंगलों और पेड़ों को कटाई से बचाने के सिए संघर्ष कर रही हैं। चिपको आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य ही पेड़ों और जंगलों की रक्षा करना था।

गांधी दर्शन से प्रेरित था आंदोलन-

चिपको आंदोलन 1970 में शुरु किया गया था, इसका नाम चिपको इसलिए रखा गया क्योंकि इस आंदोलन में महिलाएं और पुरुष पेड़ों से लिपट कर खड़े हो जाते थे और उसकी रक्षा करते थे। वे शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन करते थे इसमें किसी भी तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं होती थी। चिपको का मतलब चिपकना और गले लगना होता है।  यह आंदोलन गांधी की अहिंसा दर्शन से प्रेरित थी।