पत्‍नी डिंपल यादव आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी : अखिलेश यादव

खबरें अभी तक। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कन्‍नौज से सांसद उनकी पत्‍नी डिंपल यादव आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि विपक्ष उनके परिवार पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगता है। उन्‍होंने कहा कि राजनाथ सिंह, कल्‍याण सिंह, रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान जैसे बीजेपी नेता परिवारवाद चला रहे हैं। उनके परिवार के लोग राजनीति में हैं। मेरी पत्‍नी चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसे में इन बीजेपी नेताओं को भी उदाहरण पेश करना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, और केवल आरोप लगाते हैं, तो मैं भी अपना मन बदल सकता हूं।