हरियाणा में पशुओं के लिए बनेगा पीजी : धनखड़

यहां चल रहे  तृतीय एग्री लीडरशिप समिट के दूसरे दिन भी हजारों की संख्‍या में किसान उमड़े। आज केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह अौर बिहार के कृषि मंत्री सहित कई अन्‍य राज्‍यों के मंत्री भी पहुंचे। इस पर हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राज्‍य में पशुओं के आवारा भटकने की समस्‍या से निजात के लिए के सरकार कदम उठा रही है। इसके लिए राज्‍य में पशुओं का पीजी बनाया जाएगा।

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी किसानों के साथ संवाद करेंगे। केंद्रीय नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त भी संवाद में शामिल हुए हैं। सम्मेलन में किसान देश भर के वैज्ञानिकों से सीधे सवाल कर सकेंगे।  इस सम्‍मेलन का समापन साेमवार को 26 मार्च को होगा।

रविवार को समिट में किसानों अौर प्रति‍निधियों काे संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधामाेहन सिंह ने समिट के आयोजन की सराहना की। हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि हमने हरियाणा के किसानों को जोखिम फ्री बनाया है। सरसों की खरीद 15 मार्च से आरंभ करवाई है। यह किसानों की सरकार है। मनाेहरलाल सरकार किसान का हित सबसे पहले सोचती है।

धनखड़ ने कहा कि अब पराली समस्या बनने की बजाय फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। इससे खाद बनाई जाएगी। ऐसे में पराली जलाना नहीं पड़ेगा।

उन्‍हाेंने कहा, हरियाणा में रत्न अवार्ड से किसानों को सम्मानित कर दूसरों को भी प्रोत्साहित करते हैं। हम बागवानी को बढ़ावा दे रहे हैं। बड़े शहरों में किसान बाजार बना रहे हैं। हमें गेहू, कपास, सरसो उगाने वाले किसान की भी चिंता हैं। 2022 तक कृषि उपज का लक्ष्य प्राप्त करेंगे। किसान को ग्रॉस एक लाख प्रति एकड़ की आमदनी मिले इस प्रयास में जुटे हैं। उन्‍हाेंने कहा कि हरियाणा सरकार पशुधन को बढ़ावा दे रही है। आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठा रही है। राज्‍य में पशुआें के लिए पीजी बनाएंगे।