क्या गूगल मैप के इन 9 फीचर्स के बारे में जानते हैं आप, आएंगे बड़े काम

गूगल मैप उन शानदार फीचर्स में से एक है जिसका इस्तेमाल आपने कभी न कभी जरूर किया होगा। गूगल मैप की मदद से आप आसानी से उन जगहों पर घूम सकते हैं जिसके बारे में आपको पता न हो। गूगल मैप पर आप किसी भी जगह की दूरी और समय का अनुमान लगा सकते हैं। गूगल मैप आपको ट्रेन, कार, बस समेत पैदल की दूरी और समय की जानकारी देता है। हम आपको गूगल के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारत में पहले लॉन्च किया गया।

मेट्रो और रेल मैप्स: गूगल ने पिछले साल मेट्रो और रेलवे अथॉरिटी के साथ साझेदारी की थी। इसके बाद गूगल की तरफ से रेल और मेट्रो की टाइमिंग, कनेक्टिविटी और दाम की जानकारी मैप पर दी जा रही है। यूजर्स को यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए किसी दूसरे एप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऑफ लाइन मोड: साल 2015 में गूगल ने भारत में ऑफ लाइन मोड फीचर को पेश किया। इस फीचर को भारत में नेटवर्क कनेक्टिविटी के लॉस को देखते हुए लॉन्च किया गया था। इस फीचर की मदद से यूजर अपने शहर से लेकर देश तक के नक्शे को बिना इंटरनेट के देख सकते हैं।

मोटरसाइकिल मोड: मोटसाइकिल मोड को भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया। गूगल ने इस फीचस दो पहिया वाहनों के लिए डिजाइन किया। मोटरसाइकिल मोड सड़कों के साथ शॉर्टकट्स के बारे में भी बताता है। इसके अलावा ये एप आपको अलग-अलग जगहों के लैंडमार्क की जानकारी भी देता है। मोटसाइकिल मोड को गूगल ने सबसे पहले भारत में लॉन्च किया था। यह फीचर अभी सिर्फ भारत में उपलब्ध है, जिसे दूसरे देशों में शुरू करने की गूगल तैयारी कर रहा है।