पुलिस मुलाजिम ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला की समाप्त

खबरें अभी तक।  शहर में एक पुलिस मुलाजिम द्वारा खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला खत्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक लुधियाना पुलिस लाईन में बलविन्दर सिंह नाम के पुलिस मुलाजिम ने खुद को गोली मार ली जिसे घायल हालत में डी. एम. सी. अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस मुलाजिम ने ऐसा क्यों किया, इस का पता नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।