1 करोड़ 11 लाख रूपए के पुराने नोट बरामद

खबरें अभी तक।  500 व एक हजार के पुराने नोटों का चलन से बाहर हुए भले ही 1 साल से अधिक का समय हो गया है। बावजूद इसके कई लोगों से पुराने नोटों का जखीरा बरामद किया जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती का है। यहां पुलिस ने छह अभियुक्तों को पकड़कर उनके कब्जे से 1 करोड़ 11 लाख रूपए के पुराने नोट बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने वीरवार शाम करनपुर गांव में स्थित एक स्कूल के पास फर्जी नम्बर प्लेट लगी गाड़ी पर सवार लोगों को शक को आधार पर रोका। जिनकी पहचान सत्यप्रकाश राय, अवधराज यादव, ज्ञानूराज गिरी, केदार, नेपाल, शिवधर, रामसकल यादव के रूप में हुई।

छानबीन में पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक करोड़ 11 लाख रुपये के 500 और एक हजार के पुराने नोट बरामद किए। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।