आम के अध्य्क्ष नवीन जयहिंद ने की प्रेस वार्ता

खबरें अभी तक।  शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष नवीन जयहिंद ने हिसार में प्रेसवार्ता की। यहां उन्होंने 25 तारीख को होने वाली रैली का भी न्योता दिया। जयहिंद ने कहा की आम आदमी पारी की 25 तारीख को होने वाली रैली बिना धनबल, बाहुबल के बिना पहली बार हो रही है। इस रैली के प्रचार को देखते हुए सभी राजनैतिक दल बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा सरकार ने पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बैनर और होर्डिंग हटवा दिए हैं, लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी के रैली ऐतिहासिक होगी ऐसी रैली न कभी किसी ने की है।

आम आदमी पार्टी की हरियाणा बचाओ रैली को फेसबुक, ट्वीटर आदि पर लाइव दिखाया जाएगा। आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज पर लाइव की जाएगी जिसमे करीब 33 लाख 50 हजार लोग जुड़े हुए हैं, इसके आलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के फेसबुक पेज पर भी यह रैली लाइव दिखाई जाएगी, जिसमें  72 लाख लोग जुड़े हुए हैं।

नवीन ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अन्य पार्टी के नेताओ को भी रैली को देखने का न्योता दिया है। उन्होंने हिसार जिले के एक कांग्रेसी नेता की तरफ इशारा करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी की रैली में नेताओं का परिवार भी आम लोगों के साथ जमीन पर बैठेगा फिर चाहे वह केजरीवाल का परिवार हो या नवीन जयहिंद का परिवार हो।

नवीन जयहिंद ने कहा कि रैली के प्रचार से हरियाणा के तमाम विपक्षी दल व सत्ता पक्ष बौखला चुका है, जिसके चलते अनिल विज, कैप्टेन अभिमन्यु और पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा आए दिन अनाप-सनाप बयानबाजी कर रहे हैं।