मलबा गिर जाने से दो मजदूरों की मौत

खबरें अभी तक। संजौली के पास गाहन में एक निर्माणाधीन मकान का मलबा गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। ये मजदूर इस घर को बनाने का काम कर रहे थे कि अचानक भूस्खलन हो गया। मृतक मजदूरों में से एक का नाम राम साहू (30), दूसरे का नाम बादल (18) बताया जा रहा है। दोनों ही बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मलबा गिरते ही आस पास के लोग मलबे में दबे इन मजदूरों को निकाले की कोशिश में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई, जिसके बाद पुलिस, फायर और एंबुलेंस की गाड़ियां भी पहुंच गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को निकाल लिया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आईजीएमसी में दोनों को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।