मौसम ने ली एक बार फिर करवट

खबरें अभी तक। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।. मनाली के साथ लगते सभी पर्यटन स्थलों में रुक-रुक कर  बारिश हुई। मौसम के बदले हुए मिजाज के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है।  मनाली घूमने आये सैलानी बारिश और बर्फबारी को देख काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वहीं कुल्लु में भी बारिश हुई। शीत लहर की चपेट में ऊंचे इलाको में बर्फबारी के साथ साथ नीचले इलाको में बारिश से मौसम में बदलाव आया है। बारिश होने से किसानों और बागवानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।  वहीं नाहन में काले बादल छाए हुए हैं।

हालांकि सुबह हल्की वर्षा हुई है जिस से तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं चंबा में भी आकाश मॆं काले बादल छाए हुए है। बीते दिन लाहौल स्पीति में हुई बर्फवारी का भी पर्यटकों ने लुप्त उठाया।