नाइजीरिया में बंधक बने 3 युवक

खबरें अभी तक। इराक के मोसूल के सदमे से देवभूमि अभी उभरी नहीं कि अब फिर प्रदेश के 3 युवक नाइजीरिया में बंधक बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक कांगड़ा जिले के हैं और इनमें नगरोटा सूरियां का सुशील भी शामिल है।

मर्चेंट नेवी में तैनात सुशील पिछले 13 साल से अलग-अलग कंपनियों के साथ काम कर रहा है। उनके शिप को नाइजीरिया में हाईजैक कर लिया गया है। जिसमें उसके साथ अजय कुमार और पंकज कुमार दो युवक भी फंस गए हैं। इन सभी को एक जंगल में बंधक बना कर रखा गया है।

सुशील की अपने घरवालों से आखिरी बार बात 31 जनवरी 2018 को हुई थी।