सीएम जयराम ठाकुर का फूंका गया पुतला

खबरें अभी तक। हिमाचल के सोलन में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सीएम जयराम ठाकुर के पुतला फूंके जाने पर विरोध जताया है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भरत साहनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए मनभावन बजट पेश किया है।

शायद इसिलिए कांग्रेस कार्यकर्ता और यूथ कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। साहनी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 300 चिकित्सक नियुक्त किए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक धनीराम सांडिल पर तंज कसते हुए साहनी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से सांडिल लापता हो चुके हैं।

विधानसभा में भी वो नींद में डूबे रहे इसलिए भाजयुमो ने उन्हें स्लीपिंग ब्यूटी की संज्ञा दी है।