साइंस कांग्रेस का उद्घाटन किया जयाराम ठाकुर ने

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीरवार को अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का 46वां अधिवेशन शुरु हो गया है। इसका उद्घाटन सूबे में मुख्यमंत्री जयाराम ठाकुर ने किया। साइंस कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को नशाखोरी से बचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशाखोरी से बचाने में पुलिस एक अहम और सशक्त भूमिका निभा सकती है। कांग्रेस में देशभर से 100 उच्च पुलिस अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।