19वीं बार बदला जाएगा फ्रांस के एफिल टावर का रंग, 3 साल का लगेगा समय

सात अजूबों में शामिल एफिल टॉवर फ्रांस की संस्कृति का प्रतीक है। फ्रांसीसी सरकार इसे जुड़ी हर याद को सजोग कर रखना चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर इसके रंग को बदलने का फैसला लिया है। एफिल टॉवर का निर्माण 125 साल पहले 1989 हुए था और तब से 29 वीं बार इसका रंग बदला जा रहा है। सरकार ने टॉवर की चमक बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है।

टॉवर की पुताई का काम अक्टूबर में शुरू होगा। 324 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर को 1889 में आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल ने बनवाया था। अब तक 18 बार इसका रंग बदला जा चुका है। हर 7-8 साल में पूरा टॉवर पेंट कराया जाता है। पूरे टॉवर को रंगने में करीब तीन साल लग जाएंगे। इसे रंगने के लिए 60 हजार किलो पेंट की जरूरत होगी इसलिए सरकार ने इसका 2.4 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। सरकार का कहना है कि टॉवर में कई जगह अब जंग लगना शुरू हो गया है, जो इसकी खूबसूरती को बिगाड़ रहा है, इसलिए टॉवर को पेंट करवाने की जरूरत है।

अभी एफिल का रंग हल्का भूरा रंग का है जिससे बदला जाएगा। प्रशासन के अनुसार इस लाल रंग में पेंट किया जाएगा। बता दें कि एक बार इतिहास को ताजा करने के लिए इससे लाल रंग में पेंट करवाया जा रहा है। बता दें कि जब एफिल टॉवर 1989 में बना था तब यह लाल रंग का ही था। लाल रंग में पेंट करने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगनी अभी बाकी है।