महिला के साथ दुष्कर्म के बाद किया ये

खबरें अभी तक। बल्लभगढ़ के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आय़ा है। जहां पड़ोस के ही एक युवक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला सिर्फ दुष्कर्म का ही नहीं बल्कि दुष्कर्म का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का भी है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वो पड़ोसी के घर किसी काम से गई थी। उसी दौरान आरोपी युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और उसे पूरे गांव में वायरल कर दिया।

महिला थाना प्रभारी इंदुबाला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।