15 वर्षिय लड़की को जलाया जिंदा

खबरें अभी तक। योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ होने वाली अपराधिक घटनाएं इन खोखले दावों से मुंह चिड़ाती नजर आ रही हैं। ताजा मामला बलिया जिले का है। जहां एक 15 वर्षिय दलित लड़की को जिंदा जलाने का गांव के 3 युवकों पर आरोप है।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानचट्टी के कसेसर गांव का है। यहां मृतक लड़की के परिजनों का गांव के ही 3 दबंगों पर आरोप है कि उन्होंने उनकी बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला है। बताया जा रहा है कि पूर्व में 2 महीने पहले  दलित छात्रा से छेड़खानी हुई थी। जिसके चलते परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। ये बात आरोपी पक्ष को नागवार गुजरी और उन्होंने लड़की को जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने दिखाई लापरवाही
मृतका के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही दिखाई है। जिस वजह उनकी बेटी की जान गई है। वहीं मृतका के परिजन ने बताया कि लड़की जब परीक्षा देकर लौट रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे युवकों ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया।

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले में एसपी विजय पाल सिंह का कहना है कि मृतक लड़की के घर से सुसाइट नोट मिला है। पुलिस इस सुसाइड नोट के आधार पर और उसकी हैंड राइटिंग के सहारे मामले को सुलझाने में जुटी है। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।