वेतन ना मिलने के विरोध में चक्का जाम

खबरें अभी तक। बल्लभगढ़ में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने के विरोध में चक्का जाम कर दिया कर्मचारियों ने मांग की है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा वह चक्काजाम रखेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उन्हें फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है।

जिस कारण से उनके परिवार का खर्चा चलना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि वह पहले भी 2 घंटे का प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दे चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी आज तक उन्हें उनकी तनख्वाह नहीं मिली है। इसी के चलते उन्होंने चक्का जाम किया है।

कर्मचारियों नेताओं ने साफ कहा कि जब तक उन्हें फरवरी माह का वेतन नहीं दिया जाएगा। तब तक वो रोडवेज का चक्का जाम रखेंगे।