जय राम बोले पिड़ित परिवार वालो को मदद देगी सरकार

खबरें अभी तक।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ईराक के मसूल में 39 बंधक भारतीयों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इनमें 4 हिमाचल प्रदेश से थे। सभी भारतीय वर्ष 2014 से लापता थे। केंद्र सरकार के प्रयासों के बावजूद उनका पता नहीं लगाया जा सका और न ही उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सका। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि क्रूरतापूर्ण व एक अमानवीय कृत्य है। इसकी प्रत्येक व्यक्ति द्वारा निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 4 हिमाचलियों में से 3 कांगड़ा जिला तथा एक मंडी जिला से था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनके अवशेषों को शीघ्र वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सूचित किया है कि पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले मृतकों के अवशेष अमृतसर लाए जाएंगे और उसके पश्चात राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के मृतकों के अवशेषों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने के लिए सभी प्रबंध करेगी।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विदेशों में यदि कोई हिमाचली लापता है, तो राज्य सरकार उसका पता लगाने के लिए मामला केंद्र सरकार से उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को संबंधित परिवार सूचना दे सकते हैं ताकि मामला आगे उठाया जा सके। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि वे खुद मामले पर नजर बनाए हुए हैं और हर व्यक्ति का शव उसके घर तक पहुंचाने में सरकार पूरी मदद करेगी।