संभलकर! बच्चे खा रहे हैं अंगूर तो मुश्किल में पड़ सकती है जान

ख़बरें अभी तक: ऑस्ट्रेलिया की एक महिला एंजेला हेंडरसन ने अपने बच्चे का अंगूर खाने का जो अनुभव शेयर किया है वह हैरान करने वाला है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी अपने छोटे बच्चों को जल्दी अंगूर नहीं देगें। आपके बच्चे भी किसी हादसे का शिकार न हों इसलिए आपको यह खबर पढ़ना जरूरी है।

एंजेला हेंडरसन ने एक पोस्ट लिखी और बताया कि उनका पांच साल के बेटे की कैसे जान जाते जाते बची। महिला ने बताया कि उनका बच्चा अंगूर खा रहा था तभी एक अंगूर बिना चबाए ही निगल गया। यह अंगूर उसके फूड पाइप (गले) में फंस गया। मां ने जैसे बच्चे को देखा तो वह बेचैन हो रहा था।

मां की जैसे ही बच्चे पर नजर पड़ी तो देखा कि बच्चा बेचैन हो रहा था, वह सांस नहीं ले पा रहा था। बच्चे को छटपटाता देखकर उसकी मां ने फौरन ही उसे पास के अस्पताल में ले गई। डॉक्टनों के बिना देर किए हुए बच्चे का एक्सरे किया जिसमें पाया कि बच्चे के फूड पाइप में कोई गोल और साफ्ट सी चीज फंसी है इसके बाद उसे तुरंत ऑपरेशन के जरिए नककालने की तैयारी की तब जाकर बच्चे की जान बच सकी। एंजेला ने अपनी पोस्ट जरिए दुनिया की अन्य माताओं को सतर्क रहने के लिए आगाह किया। बच्चा जब भी कुछ खाए तो उस पर ध्यान रखें।