शादी के वक्त नाबालिग थे शशि कपूर, 5 साल बड़ी जेनिफर को दे बैठे थे दिल

ख़बरें अभी तक: 18 मार्च को शशि कपूर की 80वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 1938 को कोलकाता में हुआ था। शशि ने करीब 160 फिल्मों में किया था, जिनमें 12 अंग्रेजी तो 148 हिंदी फिल्में थीं।

नाबालिग उम्र में की शादी…
कपूर खानदान के इस होनहार बेटे ने महज 20 साल की उम्र में अपने से 5 साल बड़ी जेनिफर कैंडल से शादी कर ली थी। वो बॉलीवुड के पहले ऐसे स्टार थे, जिन्होंने किसी विदेशी महिला से शादी की थी। शशि और जेनिफर ने कभी फिल्मों में साथ काम नहीं किया। फिर भी 50 के दशक की ये सबसे पॉपुलर जोड़ी रही। दरअसल, जेनिफर ब्रिटिश ऑर्टिस्ट थीं और शशि पृथ्वी थिएटर में प्रैक्टिस करते थे। जेनिफर पूर्वी एशिया की यात्रा पर अपने पिता की नाटक मंडली शेक्सपिएराना का हिस्सा थीं। इसी दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और शशि कपूर जेनिफर को अपना दिल दे बैठे। शशि के पिता पृथ्वीराज कपूर और भाई राजकपूर और शम्मी कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता रहे। बावजूद इसके वे थिएटर में रुचि रखते थे और यही उनकी जेनिफर से मुलाकात की वजह बनी।

भाभी ने ऐसे कराई थी शादी…
शेक्सपियर के प्रमुख नाटक ‘द टेम्पेस्ट’ में मिरांडा का किरदार निभाने के दौरान जेनिफर और शशि का प्यार परवान चढ़ा। 1957 में शशि ने जेनिफर थियेटर ग्रुप के साथ सिंगापुर जाकर नाटक का मंचन किया। इस दौरान दोनों और करीब आए। ऊटी में एक नाटक के दौरान शशि की भाभी गीता बाली ने जेनिफर को दुपट्टा
ओढ़ाया और 1958 में दोनों की शादी करा दी गई। उस वक्त शशि महज 20 साल के थे तो जेनिफर 25 की थीं। शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर, 2017 को हुआ था। वो लंबे समय से बीमार थे और अपने आखिरी दिनों में अल्जाइमर का शिकार हो गए थे।

कैंसर की वजह से हुआ निधन…
जेनिफर न सिर्फ शशि से उम्र में बड़ी थी बल्कि हर तरह से उनका ख्याल भी रखती थीं। लेकिन इतना प्यार और ख्याल रखने वाली जेनिफर ने शशि कपूर से अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज छुपाया था। दरअसल, जेनिफर को कैंसर था जिसके बारे में उन्होंने शशि को कभी भनक तक नहीं लगने दी। शशि को इस बारे में बताए बिना ही वो उनके थिएटर के लिए काम करती रहीं। जिसके बाद 7 सितंबर 1984 को कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था।

इसलिए नहीं की दूसरी शादी…
पहली ही नजर में जेनिफर पर अपना दिल हारने वाले शशि ने उनके निधन के बाद अपनी जिंदगी में ये जगह किसी को नहीं दी और अपनी पूरी जिंदगी जेनिफर के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद कर बिता दी। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं।

शादी के बाद छोड़ दी एक्टिंग
जेनिफर खुद बहुत शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन शादी के बाद उनकी पहली प्राथमिकता घर परिवार रही। उन्होंने तीनों बच्चों कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर को फैमिली मूल्य का मतलब समझाया। हालांकि तीनों बच्चे अपने अपने क्षेत्र में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।