गांव कैल्लो में व्यक्ति ने किया सुसाइड

ख़बरें अभी तक: गांव कैल्लों में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान टिंकू सैनी (29) के रूप में हुई है। वह ट्रक ड्राइवर था। पुलिस ने मृतक की पत्नी हन्नी की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में हन्नी ने बताया है कि उसकी शादी दस साल पहले टिंकू से हुई थी। उस समय उसका पति ट्रक चलाता था। उसने कहा कि दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। इस दौरान उसका एक बेटा और बेटी हुई। दोनों पढ़ रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसके पति के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। दो दिन पहले उसका पति उसे और बच्चों को उसके मौलीजागरां स्थित घर पर छोड़ आया था। इस दौरान उसे बताया था कि उक्त महिला उसे तंग कर ही है। ऐसे में वह दो तीन दिन में इस मामले को निपटाकर उसे वापस ले आएगा। महिला का कहना है कि शाम को छह बजे फोन आया कि उसके पति ने पंखे से फंदा लगा लिया है। सोहाना थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।