सरी में पंजाबी नौजवान का कत्ल

खबरें अभी तक। कुछ सप्ताह की शान्ति के बाद बीती रात सरी में एक पंजाबी नौजवान का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। डेल्टा का रहने वाला प्रदीप सिंह बराड़ (23) दोस्त के पास आया हुआ था तो दो कारों पर सवार लोगों ने उस पर गोलियां चला दी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ गया।

पुलिस को उस पर 2015 में हुई गोलीबारी की कई घटनाओं में शामिल होने का शक था। पुलिस वक्ता फ्रैंक जंग ने बताया कि सरी के न्यूटन क्षेत्र में 65 एवेन्यू के पास एक घर के बाहर कई गोलियां चलने की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची तो प्रदीप गंभीर घायल हालत में वहां मिला।

पड़ोसियों अनुसार गोलीबारी के बाद हमलावर दो कारों में वहां से फरार हो गए। पुलिस सभी मामलो की जांच कर रही है और गिरोह का रिकार्ड भी खंगाल रही है।