साईकिल यात्रा का प्रथम चरण पूरा,अशोक तंवर ने रैली को किया संबोधित

खबरें अभी  तक। हरियाणा के पिहोवा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में हो रही साईकिल यात्रा का प्रथम चरण पूरा होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर रैली को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशआना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन का लालच देकर सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन जनता आज भी अच्छे दिन के सपने ही देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के इस फैसले से खुद को ठगा हुआ महशूस कर रहे हैं।  साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा की सरकार केवल जनता की खून पसीने की कमाई अपनी जेबों में भरकर मालामाल हो रहे हैं साथ ही प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने ये दावा किया है कि देश में चुनाव के बाद आगामी सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।