लीबिया: 237 अवैध आप्रवासियों को नौसेना ने डूबने से बचाया

लीबिया में 237 अवैध आप्रवासियों को डूबने से बचाया गया। लीबिया में राष्ट्रीय सहमति सरकार के साथ संबद्ध नौसेना बलों ने इन सभी की जान बचाई। सेना के एक बयान के मुताबिक, दो इन्फैटेबल नौकाओं (हवा से भरी नाव) में 44 महिलाएं और 7 बच्चों सहित 237 अवैध आप्रवासी सवार थे। जिन्हें लीबिया के शहर अज-ज़वियह में डूबने से बचाया गया।

अधिकांश अवैध आप्रवासी अफ्रीका के रहने वाले थे, जबकि दो बांग्लादेश के निवासी थे। इन सभी अवैध आप्रवासियों को चिकित्सा सेवा और मानवीय सहायता भी प्रदान की गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लीबिया में 95 फीसद अवैध आप्रवासी अफ्रीकी हैं, जिन्होंने यूरोप तक पहुंचने के लिए भूमध्य सागर को पार करते हुए खतरनाक यात्रा की है।