अब हिसार बनेंगा मिनी दुबई, सभी गांव बनेंगे स्मार्ट

खबरें अभी तक।  हिसार के गांवों को अब स्मार्ट विलेज बनाया जायेगा, जिससे हिसार भी ऑटोमेटिकली स्मार्ट सिटी बन जायेगा। यह दावा किया है दुबई के उद्योगपति और मूल रूप से हिसार वासी अशोक गोयल मंगाली वाला ने। हिसार के रानी दादी सति मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने ये दावा किया।

जीपी ग्लोबल प्लस तेल कंपनी के चेयरमैन अशोक मंगालीवाला ने अब हिसार में रहकर समाजसेवा करने की ठानी है। गोयल दावा कहते हैं कि वह राजनीति से दूर रहकर सिर्फ समाजसेवा करने हिसार वापस आए हैं। हिसार में पहले से कई सामाजिक कार्य कर रही उनकी असपाम फाउंडेशन ने अब महिला दिवस पर महिलाओं के लिए निशुल्क ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने की घोषणा की है।

गोयल ने दावा किया है कि वह हरियाणा में गोशालाओं को आत्मनिर्भर बना देंगे। उन्हें चंदा मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने ऐसी मशीन विकसित करवाई है जो गोशालाओं को गोबर से आमदनी करने में मदद करेगी। वह गोशालाओं को ये मशीनें फ्री वितरित करेंगे।

कई सालों के बाद हिसार को समाजसेवा सेवा के लिए चुनने वाले गोयल ने दावा किया है कि वो हिसार को मिनी दुबई बनायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह पहले गांवों को स्मार्ट विलेज बनायेंगे, जिससे हिसार भी अपने आप स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित हो जायेगा।

हिसार के लोगों से कुछ साल पहले एक और उद्योगपति ने शहर को पेरिस बनाने का सपना दिखाया था। हिसार वासियों को वह सपना तो पूरा नहीं हो पाया अब एक और उद्योगपति ने शहर को मिनी दुबई बनाने का सपना दिखाया है। अशोक गोयल की असपाम फाउंडेशन शुरुआती दौर में तो कई अच्छे काम कर रही है, मगर गोयल खुद राजनीति में आने से मना कर रहे हैं। अब बिना राजनीति में आये या बिना सरकार से जुड़े हिसार कैसे मिनी दुबई बनेगा ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।