सिद्धू: खनन माफिया की जेब से निकाल कर सरकार की तिजौरी में लाएंगे पैसा

खबरें अभी तक। अवैध खनन को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी के सदस्य स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि इस गोरखधंधे पर काबू पाने के लिए नीति में बदलाव की जरूरत है। मुख्यमंत्री द्वारा गठित कमेटी नीति को मजबूत करके उसे नीयत से लागू करवाएगी। ऐसा करके खनन माफिया की जेब में जा रहे पैसे सरकार की तिजोरी में आएंगे। कानून में बदलाव के लिए सारे पक्षों की राय ली जा रही है और कानून को लागू करने के लिए जरूरी बदलावों पर भी विचार किया जाएगा।

वहीं सिद्धू अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां सीमा सुरक्षा बल कह महिला कर्मियों के बीच पहुंचे। सिद्धू ने उनका हौसला बढ़ाया और देश की सेवा के उनके जज्‍बे की तारीफ की। सिद्धू ने कहा कि देश को अपनी इन वीरांगनाओं पर गर्व है। उनकी बहादुरी लिए उन्हें सलाम है। देशवासियों पर पर उनका बड़ा अहसान है।

उन्होंने कहा कि ये देश की सभी बेटियों के लिए रोल मॉडल हैं, जो जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा में जुटी हैं। सिद्धू ने उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए कहा कि वह इस फोटो को अपने घर पर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर आज वह धन्य हो गए हैं कि उन्हें देश की उन वीरांगनाओं से रूबरू होने का मौका मिला है, जो अपने घरों से दूर बॉर्डर पर दिन-रात देश की रक्षा में जुटी हैं। देश की दो नवविवाहित बेटियां भी इस टुकड़ी का हिस्सा हैं। इससे बड़ा कोई त्याग नहीं हो सकता कि हम घरों में इनकी बदौलत ही चैन की नींद सो रहे हैं।

बी.एस.एफ. प्लाटून कमांडर में  राबिया नजर आती है
सिद्धू ने कहा कि इस तरह का महिला सशक्तिकरण कोई सियासी नेता या कोई अन्य व्यक्ति नहीं मना सकता। यहां महिलाओं को परेड का नेतृत्व करने का मौका मिला है। इनमें एक प्लाटून कमांडर मुझे अपनी बेटी राबिया की तरह ही लगी। मुझे यहां आकर जो प्रेरणा मिली उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। सिद्धू ने कहा कि आज उन्होंने यहां बलिदान और कत्र्तव्य पथ की पराकाष्ठा देखी है।  बी.एस.एफ.की महिला जवान शादी के बाद चूड़ा पहने होने के बावजूद घर छोड़ कर सीमा पर हमारी सुरक्षा की खातिर दुश्मन के सामने छाती तान कर खड़ी हैं।