मदद के बहाने खाते से उड़ाए 1.26 लाख

खबरें अभी तक। बिलासपुर जिला के देहरा गांव निवासी एक व्यक्ति का ए.टी.एम. कार्ड बदलकर किसी ने उसके खाते से 1 लाख 26 हजार रुपए उड़ा लिए। देहरा गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र स्व. धर्म सिंह ने भोरंज पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 फरवरी को वह बस स्टैंड जाहू में ए.टी.एम. से पैसे निकाल रहा था तो ए.टी.एम. में कुछ दिक्कत आने के कारण साथ खड़े व्यक्ति को मदद के लिए कहा।

फिर उसने 5,000 रुपए निकाले और घर चला गया। 1 मार्च को उसे उसके बेटे फोन पर बताया कि उसके खाते से 1,26,000 रुपए निकाल लिए गए हैं। जब उसने अपना ए.टी.एम. कार्ड देखा तो कार्ड किसी और व्यक्ति के नाम का था। उसने अंदेशा जताया कि जिस व्यक्ति की पैसे निकालते समय उसने मदद ली थी, उसी ने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदलकर पैसे निकाल लिए हैं। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।