जैन- SYL पर जनता को बहकाने में नाकाम रही इनैलो

खबरें अभी तक। भाजपा मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इनैलो की किसान अधिकार रैली को इनैलो बचाओ रैली का नाम देते हुए कहा कि इनैलो का इमोशनल ड्रामा दिल्ली में काम नहीं आया और वह एस.वाई.एल. पर जनता को बहकाने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि अस्तित्व बचाने की कोशिश में भी इनैलो नेताओं का पूरा कुनबा रामलीला मैदान में भीड़ जुटाने में असफल रहा।

जैन ने कहा कि जिस एस.वाई.एल. पर इनैलो की राजनीतिक फसल फलती-फूलती रही, वह मुद्दा दशकों बाद भी इनैलो के जनता के भरोसे पर खंजर घोंपने के कारण आज भी हरा है। उन्होंने कहा कि हमेशा एस.वाई.एल. का पानी हरियाणा की जनता को दिलवाने का छलावा करते हुए इनैलो अपने पगड़ी बदल भाई बादल परिवार के राजनीतिक हितों का पोषण करती रही।