CM के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाने की तैयारी में कांग्रेस

खबरें अभी तक। विपक्षी सदस्यों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस बिफर गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस उनके खिलाफ सदन में प्रिविलेज मोशन लाने की तैयारी में है। कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस बारे चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री ऐसा क्या करेंगे कि कांग्रेस विधायकों का विधानसभा में बैठना मुश्किल हो जाएगा। हर्षवर्धन ने कहा कि जनता द्वारा चुनकर भेजे गए विधायकों पर टिप्पणी करना उनको शोभा नहीं देता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ट्रांसफर के नाम पर तबादला उद्योग पनप रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि प्रदेश में ट्रांसफर के पैसे लिए जा रहे हैं और सी.एम. कार्यालय से ही 10,000 डी.ओ. नोट अप्रूव किए गए हैं। सदन के भीतर  चौहान ने सी.एम. द्वारा दी गई धमकी पर प्रिविलेज मोशन लाने पर विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल इस पर विचार करेगा। विधायक सदन में चुनकर भेजे गए हैं न कि सी.एम. की दया पर निर्भर हैं। कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी ने कहा कि हिमाचल के हितों से किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल नॉट फोर सेल है और जो भी इसकी बहुमूल्य भूमि का सौदा करना चाहेगा, उसे बेनकाब किया जाएगा। कांग्रेस जयराम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी। बुधवार को सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि भू-राजस्व अधिनियम धारा-118 के मुद्दे पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल को बेचने के लिए नियमों में छूट देने के पक्ष में नहीं हैं। कुमारी ने कहा कि बी.जे.पी. सरकार धारा-118 का सरलीकरण कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने की चाल चल रही है।