भूत निकालने के नाम पर तांत्रिक अपनी ही बेटी से करता रहा दुष्कर्म

खबरें अभी तक। भूतनाथ नाम से जाना जाता तांत्रिक भूत निकालने के नाम पर अपनी ही 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करता रहा, जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी अनुसार करीब 40 वर्ष पहले उड़ीसा से भागकर एक बदमाश किस्म का 6 वर्षीय बच्चा अमरनाथ पंजाब में आया जो बड़ा होकर वह तांत्रिक बन गया जिसने अपना नाम भूतनाथ रख लिया। करीब 20 वर्ष पहले वह बठिंडा स्टेशन पर एक महिला को मिला, जिसके पति की मौत हो चुकी थी और वह दो बेटियों के साथ भटक रही थी। भूतनाथ ने उसको अपने जाल में फसाया और उसके साथ शादी कर ली। उक्त महिला ने एक लड़के व एक लड़की को जन्म दिया जो अब 17 व 16 साल के है। भूतनाथ का कोई एक टिकाना नहीं था। वह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि जगह पर घूमता रहा।

उक्त महिला की दोनों बेटियां बड़ी हो गई तो उनकी शादी गिदड्बाहा में कर दी गई। करीब चार वर्ष पहले उक्त महिला की मौत हो गई। शादीशुदा लड़कियां अपने सौतेले भाई-बहन को साथ ही ले गई। अब दो वर्ष पहले भूतनाथ खाना आदि बनाने के लिए कहकर अपनी 14 वर्षीय बेटी को बठिंडा ले आया। यहां पहले वह अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता रहा।

लड़की ने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी देने लगा। वह चुपचाप रहने लगी तो उसको झांसा दिया कि उस पर भूतप्रेम का साया है। भूत निकालने के नाम पर वह नशा कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। करीब दो वर्ष तो वह अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। आज लड़की की बड़ी बहन व भाई मिलने आए तो पीड़ित ने उनको सारी कहानी बताई।

उक्त पीड़ित लड़की को अस्पताल दाखिल करवाया और पुलिस चौंकी वर्धमान में शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी हरनेक सिंह ने बताया कि शिकायत उपरांत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जबकि उसको गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपी ने माना है कि यह गलत काम उससे नशे में हुआ है।