सिरसा में हिंसा का आरोप,राम रहीम का एक अौर अनुयायी गिरफ्तार

खबरें अभी तक। सिरसा पुलिस ने साध्वियों से यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के एक अौर अनुयायी गुरदात को गिरफ्तार किया है। गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद सिरसा में हुई हिंसा और आगजनी मामले में गुरदत के शामिल होने का आरोप है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

उल्लेखनीय है कि गुरमीत राम रहीम के दोषी करार होने के बाद पंचकूला अौर सिरसा में डेरा समर्थकों ने तोड़फोड़ अौर आगजनी की थी। जिसमें लगभग 38 लोग मारे गए थे अौर करीब 250 लोग घायल हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने दंगाईयों पर शिकंजा कसते हुए उनकी धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पुलिस हिंसा में शामिल हनीप्रीत सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल चुकी है। वहीं आदित्य इंसा की तलाश जारी है। जिसका पता बताने वाले को पुलिस ने 2 लाख इनाम देने का एलान किया है।