श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी तक मुंबई नहीं पहुंचा

खबरें अभी तक। मशहूर आदाकार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी तक मुंबई नहीं पहुंचा है। श्री देवी का पार्थिव शरीर दुबई में है। और वहां पर डॉक्टर्स जांच कर रहे है। दुबई में रविवार को काम करने के घंटे पूरे हो चुके थे।

जिस कारण कोई भी डॉक्टर नहीं था। वहीं दुबई की मीडिया के अनुसार फोरेंसिक जांच पूरी हो चुकी है। पार्थिव शरीर परिजनों क सौंपा जाना बाकी है बता दे कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए दुबई गई थी।

जहां उनकी मौत हो गई। वहीं श्रीदेवी के निधन से पहले का उनका आखिरी वीडियो भी सामने आया है। जहां पर वह अपने परिवार की एक शादी को अंटैड करने गई थी